कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा का म्यानमार 2 सितंबर को हुआ अपहरण।।
उत्तरकाशी (चिरंजीव सेमवाल) उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा व अजय कर्नल कोठियाल का म्यानमार की विद्रोही सेना ने अपहरण कर लिया था। संघर्ष के दौरान एक भारतीय की मौत हो गई। हालांकि अब दोनों विद्रोही सेना द्वारा रिहाई के बाद भारत सकुशल आ गए थे और सकुशल हैं।घटना 2 सितंबर की है।
बताया गया कि दोनों म्यानमार सरकार के आमंत्रण पर वहां गए थे। म्यानमार की सरकार ने कर्नल कोठियाल के केदारनाथ में कराए गए कार्य से प्रभावित होकर उन्हें indo-myanmar फ्रेंडशिप रोड का निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए कहा था।
कर्नल अजय कोठियाल के सहयोगी मनोज सेमवाल का कहना है कि भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने साथियों को इस घटना के बारे में बताया।