वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में चल रहा है खेल सप्ताह।।                             खेलों को लेकर छात्र-छात्राओं में  उत्साह।।

                                                              वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में चल रहा है खेल सप्ताह।।                             खेलों को लेकर छात्र-छात्राओं में  उत्साह।।


पुरोला( गजेन्द्र सिंह चौहान)। प्रखंड पुरोला  के वित्तविहीन मान्यताप्राप्त विद्यालय संगठन के बैनर तले संयुक्त रूप से खेल सप्ताह कर खेल प्रतियोगिताओं का आगाज गत दो दिनों से मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में लम्बीकूद,ऊँचीकूद,दौड़,खो-खो,कबड्डी एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिताऐं शामिल हैं। खेल सप्ताह में पुरोला के स्कॉलर बाल विद्यामंदिर,ब्राइट लाइफ पब्लिक स्कूल,नव चेतना शिक्षण संसथान,हिमगिरि शिक्षा निकेतन आदि  विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त संगठन के इकाई के अध्यक्ष एवं ब्राइट लाइफ स्कूल के प्रबंधक अवतार असवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह हमारा पहला प्रयास है कि अलग अलग खेल करवाने की बजाय सभी विद्यालय संयुक्त रूप में एक जगह खेल प्रतियोगिताएं करवाएं जिससे हर एक विद्यालय के छात्रों को एक दूसरे विद्यालय से नया सीखने को मिलेगा तथा एकरूपता के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सहयोग की भावनाओं से खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। वंही स्कॉलर बाल विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य पवन सजवाण ने बताया कि यह पहला प्रयास है आने वाले समय मे अन्य विद्यालयों को भी शामिल कर और बेहतर ढंग से खेल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा खेल सप्ताह के समापन पर प्रत्येक खेल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवम शिक्षक प्रदीप राणा,घनश्याम राणा,पवन सजवाण, महावीर, सागर, सुनील, ओमप्रकाश, राजेश,अनुप्रिया, मंजू सजवाण, प्रसन्ना, सरोज आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।