15 मार्च तक चयनित ग्रामों में निशुल्क कृत्रिम गर्भधारण कार्यक्रम होगा: के.के जोशी।।
पशुपालन की राष्ट्रीय गोकुल मिशन कृत्रिम गर्भधान कार्यशाला संपन्न।।
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी 20 दिसम्बर ।
पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना का राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भधान कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला प्रेक्षागृह में एक दिवसीय कार्यशाला का बतौर मुख्य अतिथि निदेशक पशुपालन उत्तराखंड डॉक्टर के.के जोशी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला में निदेशक श्री जोशी ने पशुपालकों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी पशुपालकों को 15 मार्च 2020 तक चयनित कर ग्रामों में निशुल्क कृत्रिम गर्भधारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही लिंग वर्गीकृत वीर्य के उपयोग की भी पशुपालकों को सलाह दी गई। इसके अलावा सभी जिलों में मोबाइल बेन की भी सुविधा पशुपालकों को दी जाएगी। वहीं राष्ट्रीय खुरपका,मुंहपका नियंत्रण कार्यक्रम भी 20 मार्च 2020 से चलाए जाएंगे। मुर्गी पालन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत 1 दिन के चूजे पशुपालकों को दिए जाते थे अब इसके स्थान पर 15 दिन के चूजे पशुपालन को उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यशाला में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रलयंकर नाथ,डॉ राजा बाबू गुप्ता,संजीव यादव, धर्मेंद्र नाथ,विशन सिंह,विनोद सोनी, कपिल चौहन सहित पशुपालक मौजूद थे।