भटवाड़ी : क्यार्क गांव में श्रीमद् देवी भागवत का भव्य आयोजन मैं उमड रहा श्रद्धा का सैलाब।।
धार्मिक अनुष्ठान मैं मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न।।
रवि रावत//
भटवाड़ी (उत्तरकाशी)। विकासखंड भटवाड़ी के क्यार्क गांव में श्रीमद् देवी भागवत का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें मां भगवती दुर्गा की मूर्ति का प्रणा प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान का भी वेद वेद मंत्रों से विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। कथा वक्ता परम श्रद्धेय पंडित अमित रतूड़ी शास्त्री ने श्रीमद् देवी भागवत की कथा के मूल मंत्र देवी भागवत के बीजमंत्र से विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुये दुर्गा माता की शक्तियों व नौ रूपों का विस्तार पूर्वक प्रवचन किया है। धार्मिक अनुष्ठान मैं ग्रामसभा क्यार्क एवं टकनौर क्षेत्र से भारी संख्या मैं उमड रहा श्रद्धा का सैलाब ओर मां भगवती के भजनों के साथ आवाहित धार्मिक अनुष्ठान हो में ग्रामसभा क्यार्क में मां दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां भगवती प्रसन्न हुई है और इस महायज्ञ में प्रारंभ होते ही वर्षा और बर्फबारी हुई है कथा में पंच मालगुजार शिवेन्द्र सिंह राणा ,अध्यक्ष शिवराम सिंह राणा, सचिव भूपेंद्र सिंह रावत ,उपाध्यक्ष जगत सिंह पवार, सह सचिव दीपक रावत एवं ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता रावत एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह यज्ञ नौ दिवसीय किया जा रहा है जिसका पंचम दिवस में समस्त मंत्रों उपचार के द्वारा मां भगवती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण एवं वेद पाठ के साथ विधि विधान से संपन्न किया गया है।