कांग्रेस की “भारत बचाओ संविधान बचाओ” रैली आज, BJP ने ली चुटकी  “कांग्रेस बचाओ राहुल लाओ” रैली

कांग्रेस की “भारत बचाओ संविधान बचाओ” रैली आज, BJP ने ली चुटकी  “कांग्रेस बचाओ राहुल लाओ” रैली



 


 


देहरादून। कांग्रेस आज  “भारत बचाओ  संविधान बचाओ” रैली करने जा रही है। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुटे हुवे दिखाई दिए। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस की रैली पर तंज कसते हुये बोले ये  कांग्रेस बचाओ, राहुल गांधी लाओ रैली है।


कांग्रेस की भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन ने कटाक्ष करते हुवे कहा कि कांग्रेस असल में अपने स्थापना दिवस 28 दिसंबर पर “कांग्रेस बचाओ – राहुल लाओ” रैली कर रही है। कांग्रेस में राहुल गांधी और गांधी परिवार की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 70 साल की गलत नीतियों को जनता अब समझ चुकी है। जनता देख रही है कि कांग्रेस समाज को बांटने का काम कर रही है।


वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ आर पी रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर, 2019 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में प्रातः 1100 बजे प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन, में एकत्र होकर गांधी पार्क-घण्टाघर-पल्टन बाजार-राजा रोड़ से गांधी रोड़ होते हुए पुनः प्रदेश कांग्रेस कार्यालय 21 राजपुर रोड़ प्रांगण तक ''भारत बचाओ-संविधान बचाओ'' पद यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।


प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि इस हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।