नौगांव : रंवाई  महोत्सव 28 दिसंबर से होगा, तैयारियां जोरों पर।। रवांई महोत्सव मैं सीड़ा,अस्का  जैसे पकवान खाना न भूले।। //चिरंजीव सेमवाल//

 


नौगांव : रंवाई  महोत्सव 28 दिसंबर से होगा, तैयारियां जोरों पर।।


रवांई महोत्सव मैं सीड़ा,अस्का  जैसे पकवान खाना न भूले।।


//चिरंजीव सेमवाल//


उत्तरकाशी।  रंवाई लोक महोत्सव गत वर्षो की भांति इस वर्ष  भी   नौगांव बाज़ार  शिव मंदिर के प्रागण मैं तीन दिवसीय होगा । 28 दिसंबर से  शुरू होने जा रहे  रवांई महोत्सव इस बार कुछ खाश होगा। इन दोनों रवांई महोत्सव टीम की तैयारियां जोरों पर है।


 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रवांई महोत्सव टीम के शशि मोहन रवाल्टा , प्रेम पंचोली ,अशी डोभाल, ने बताया कि  इस बार महोत्सव मैं उत्तराखंड के जागर सम्राट पद्म श्री डॉ प्रीतम भरतवाण भी शिरकत करेंगे। इसके साथ


सारंगी नृत्य" बिट्स ऑफ यमुना वैली की शानदार प्रस्तुति साथ ही कवि सम्मेलन, स्कूली बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां,विभिन्न विभागों के स्टाल और स्थानीय आकर्षक पकवानों (सीड़ा,अस्का,पकोड़े,झंगोरे की खीर,तिल कुचांई आदि) की खुशबू और स्वाद का भरपूर आनन्द और साथ ही


विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए लोगो को सम्मान/ पुरस्कार दिए जाएंगे।
तो आप सभी आएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे व प्रत्यक्ष दर्शी बने इस सांस्कृतिक समागम का।


रवांई महोत्सव टीम ने बताया कि सिर्फ महोत्सव ही नहीं एक सोच,एक विचार एक अवधारणा है समाजिक पटल पर अपनी संस्कृति को एक मंच देने का या यूं कह लीजिए एक पहचान दिलाने का एक छोटा सा प्रयास हम लोगो ने विगत कुछ वर्षों से किया है। और आज ये सोच तीसरे साल के महोत्सव के रूप में  है और इस प्रयास में हमारे साथ रंवाई घाटी के कई  प्रबुद्ध जनों का विशेष सहयोग रहता है जिससे हमें एक नई ऊर्जा मिलती है।