ब्रेकिंग न्यूज़- खराब मौसम के चलते खाई में गिरा वाहन, एक की मौत।।
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार-पठालीधार मोटरमार्ग पर पठालीधार के निकट एक बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 2 लोग सवार थे, जिनमें एक कि मौके पर ही मौत हो गयी। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बुलेरो वाहन अगस्त्यमुनि से बसुकेदार के लिए निकला था। इस दौरान पठालीधार में वाहन अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 2 लोग सवार थे। वाहन में सवार ओम जोशी निवासी जोल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक भगत सिंह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले आये।