खगोलीय घटना: आज रात शनि ग्रह 30 साल बाद लौटेंगे मकर राशि में।।
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। सौरमंडल में 24 जनवरी 2020 को बड़ी घटना घटित होगी। बदलाव के तहत सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि ग्रह 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपनी राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे ।जिसका असर पूरी दुनिया खासकर राजकाज पर पड़ेगा किसी से सत्ता छिनेगी तो किसी के सिर ताज सजेगा।
उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान से सम्मानित आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि ग्रहों में न्यायाधीश कहे जाने वाले शनि ग्रह को 12 राशियों का भ्रमण करने में 30 साल का लंबा समय लग जाता है यह एक राशि में ढाई वर्ष रहने वाले सौर मंडल के अकेले ग्रह हैं इसलिए धीमी गति से चलने की वजह से इन्हें मंद नाम से भी जाना जाता है एक राशि पर अधिक समय तक रहने की वजह से जनमानस इन से भयभीत भी रहता है परंतु शनि ग्रह केवल बुरा नहीं करते बल्कि रंक को राजा भी बना देते हैं
राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में संस्कृत के प्रवक्ता डॉक्टर घिल्डियाल बताते हैं कि
लबे अंतराल के बाद शनि के अपनी ही राशि मकर में लौटने से किसी की किस्मत का सितारा बुलंद होगा तो कई लोगों को परेशानियां भी होंगी मकर राशि में शनि अगले ढाई वर्षों तक रहेंगे शनि के राशि परिवर्तन का हमारे व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ राजनीतिक सामाजिक आर्थिक स्थितियों पर काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा न्याय के देवता होने के नाते सबको न्याय दिलाते हैं इस परिवर्तन से मेष कर्क तुला और मकर राशि के जातकों के लिए शश नामक राजयोग बनेगा जो शनि ग्रह से बनने वाला सबसे बड़ा राजयोग है शनि देव 11 मई 2020 को वक्री होंगे और लगभग 142 दिन यानी 29 दिसंबर 2020 तक वक्री रहेंगे
सौर विज्ञानी डॉक्टर घिल्डियाल बताते हैं कि मकर चर राशि एवं पृथ्वी तत्व की राशि है शनि ग्रह के बुध एवं शुक्र ग्रह मित्र हैं जबकि सूर्य मंगल चंद्रमा इसके शत्रु है शनिदेव पूरे वर्ष 2020 में अपने पिता सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे
कुछ राशियों की साढ़ेसाती होगी खत्म कुछ पर शुरू होगी कुछ कीढैया होगी खत्म और कुछ पर शुरू होगी
शनि ग्रह के इस राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी जबकि कन्या और वृष राशि की ढैया समाप्त होगी कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी तुला और मिथुन पर शनि की ढैया शुरू होगी शनि ग्रह आयु प्राकृतिक आपदा बुढ़ापा तेल खनिज कोयला श्रमिक एवं कर्मचारी वर्ग के भी कारक हैं इसमें मकर राशि में ढाई वर्ष रहते हुए यह कर्मचारियों को न्याय दिलवा सकते हैं और वर्ष 2005 के बाद भर्ती में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग सरकार पूरी कर सकती है
राशि अनुसार इस प्रकार रहेगा फल
मेष नौकरी में तरक्की और प्रभाव में वृद्धि वृष राशि संतान की चिंता और अपनी लोकप्रियता में वृद्धि मिथुन राशि कार्यों में रुकावट पारिवारिक जीवन में झंझट कर्क राशि सर्वत्र धंधा व्यापार का लाभ सिंह राशि मुकदमों में सफलता पुराने रोगों से मुक्ति कन्या राशि भूमि भवन का लाभ माता से लाभ तुला राशि अचानक दुर्घटना का योग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता वृश्चिक राशि धन वृद्धि संकटों से मुक्ति धनु राशि भाग्य वृद्धि संचित कोष में वृद्धि मकर राशि रुके हुए कार्य संपन्न कुटुंब वृद्धि कुंभ राशि विदेश यात्रा से लाभ मानसिक क्लेश मीन राशि सभी कार्यों में सफलता धन संपत्ति पर खर्चे होंगे
मुख्यमंत्री द्वारा ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि सत्ता पक्ष के लिए भी शनि का राशि परिवर्तन निर्णायक रहेगा सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सफल होगी कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन के भी योग बनेंगे इसलिए नेताओं एवं बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी भगवान शिव का पूजन और जब तक दान करने से सभी प्रकार के सुख प्राप्त होंगे।