उत्तरकाशी: नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन भाजपा मैं किया जन जागरूकता सभा रैली।।
चिरंजीव सेमवाल।।
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधान सभा द्वारा आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन आज एक जन जागरूकता सभा एवं रैली आयोजित हुई,सभा मे भारी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार को उत्तरकाशी मैं कार्यक्रम के संयोजक गोपाल सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह देश कब तक शरणालय बना रहेगा जैसे कि कांग्रेस और वामदल के लोग चाहते हैं,कांग्रेस नही चाहता कि भारत विश्व गुरु बने,तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए वे कह रहे है कि मुस्लिमो को इसमें क्यों छोड़ा, क्या आप बताएंगे कि इन 3 देशों में मुस्लिमों के साथ कैसा धार्मिक भेदभाव होगा वह 3 देश पहले ही इस्लामी राष्ट्र है।जो लोग आगजनी कर रहे है,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचा रही है,कांग्रेस के नेता उन्ही राष्ट्र विरोधी लोगों के घर जा कर सांत्वना दे रहे,जो सैनिक ओर पुलिस सेवा करते घायल हुए उनकी बात तक नही कर रही।
इस दौरन भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि 2014 के काल खंड से पहले हर देश भक्त नागरिक यह सोचता था की अब कहि ओर जाकर बसना चाहिए,लेकिन जब 2014में नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को आप सबने चुना तब से लेकर आज तक एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले देशहित में अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुचाने के लिए जा रहे है।
अधिनियम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विजयपाल मखलोगा ने कहा कि यह बिल 1955 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा बनाया गया,वर्ष 1947 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सरकार से यह स्पष्ट कहा कि यदि पकिस्तान के हिन्दू और सिख भारत आना चाहते है तो भारत सरकार को न केवल उन्हें नागरिकता देना बल्कि उनके रोजगार की भी चिंता करे।
इस अवसर पर जयबीर बिष्ट,लोकेन्द्र बिष्ट,नत्थीलाल शाह,हरीश सेमवाल,नेम चंद चंदोक,ने भी सभा को संबोधित किया।विजयपाल मखलोगा मंच संचालन हरीश डंगवाल ने किया,सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष,सभी पूर्व अध्यक्ष,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित अनेक बुद्धजीवी उपस्थित रहे।