डुग नाकुरी के किडाई गांव में भूकंप से मकान क्षतिग्रस्त।।
 


 डुग नाकुरी के किडाई गांव में भूकंप से मकान क्षतिग्रस्त।।



 

बागेश्वर। शनिवार सुबह आए भूकंप से बागेश्वर के ग्रामीण क्षेत्र दुग नाकुरी

में भारी नुकसान  की खबर आ रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीएम रंजना राजगुरू ने आईआरएस की टीम को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

जिले की सभी तहसीलों से भूंकप से हुए नुकसान की जानकारी मंगाई जा रही है। इस बीच डुग नाकुरी के किडाई गांव से नुकसान की खबर आ रही है। यहां लक्ष्मण पुत्र प्रेमराम का मकान भूकंप की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ है। आपदा विभाग बागेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार राहत व बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। अभी नुकसान का पूरा विवरण प्राप्त नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र बागेश्वर के गोगिना गांव के बीस किमी जमीन के अंदर बताया जा रहा है।

 

: पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भूकंप

 

नैनीताल। उत्तराखंड के कुमाऊं के सीमांत क्षेत्र की धरती शनिवार सुबह एकबार फिर से डोल उठी। सीमांत जिले पिथौरागढ़ व बागेश्वर में प्रातः 6:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर के काफलीगेर क्षेत्र से प्रत्यक्षदर्शी कुनाल जोशी ने बताया कि झटकों से घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। उधर पिथौरागढ़ के भी लोंगों ने इसे महसूस किया। कुमाऊं विवि के भूविज्ञान विभाग में यूजीसी प्रो. बहादुर सिंह कोटलिया ने बताया कि 4.7 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर पश्चिम में था। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।