गंगा की स्वच्छता के लिये प्रयास जारीःबिष्ट।।
उत्तराखंड मैं नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को बताया अफवाह।।
:: चिरंजीव सेमवाल::
उत्तरकाशी। गंगा विचार मंच के संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि गंगा की स्वच्छता को लेकर नमामि गंगे परियोजना के तहत निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गंगा को स्वच्छ और साफ रखने के लिये आम लोगों से आगे आने की अपील की है। बिष्ट ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिर्वतन की अटकलें अफवाह है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पांच साल तक अपना कार्यकाल पूर्ण करेंगे और 2022 का चुनाव त्रिवेंद्र रावत के अगुवाई में लड़ा जाएगा।
शनिवार को उत्तरकाशी
गढ़वाल विकास निगम के सभागार में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजदगी में श्री बिष्ट ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा को स्वच्छ और साफ रखने के लिये अनेक कार्य किये गये है। स्नान घाटों का निर्माण भी किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिये वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार पांच तक अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया में सीएम के बदलने की अटकलों को अफवाह बताया। वार्ता में भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करने का सवाल ही नहीं उठता है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के विकास को निरंतर आगे बढ़ रहे है। वह पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में सीएम बदले जाने की खबरे मात्र अफवाह है। सीएम रावत के कार्य से भाजपा कार्यकर्ता भी संतुष्ट है। इस मौके पर जिला सहाकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम रावत, विजय सतंरी, मोरी ब्लाक के प्रमुख बचन सिंह पंवार, सूरत गुंसाई, धीरेंद्र रावत, अजित पाल पंवार, देशराज बिष्ट, प्रताप राणा, दुर्गेश सिलवाल, रामानंद भट्ट, गिरीश रमोला, गजेंद्र बिष्ट, कैलाश नेगी, अंकित रावत, मीडिया प्रभारी विजय मखलोगा आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री बिष्ट ने नमामि गंगे की डायरी और कलेंडर भी वितरित किये।