कार  खाई में गिरी दो लोग घायल पुलिस किया  रेस्क्यू ।।

कार  खाई में गिरी दो लोग घायल पुलिस किया  रेस्क्यू ।।


पौड़ी।  जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला पर सूचना प्राप्त हुयी कि नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटि से ग्राम जूडा के बीच नीलकंठ से गरुणचट्टी की ओर सेन्ट्रो कार संख्या UA07 R- 5722 गहरी खाई में गिर गयी है। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू/बचाव कार्य हेतु थाना  लक्ष्मणझूला से थानाध्यक्ष श्री राकेन्द्र कठैत, उ0नि0 रणवीर चन्द्र रमोला, उ0नि0 श्री जगवीर सिंह सजवाण मय कान्स0 विनीत, कान्स0 राजेश, कान्स0 मनोज, कान्स0 रमेश मौके पर गये उक्त वाहन नीलकंठ से धारीखाल के लिए आ रहा था, जिसमें 02 लोग (01 पुरुष 01 महिला) सवार थे। चालक द्वारा अचानक वाहन पर नियत्रंण खोकर वाहन करीब 100 मीटर खाई में गिर गया। घायलों को पुलिस फोर्स व स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेंस के द्वारा उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया है, जहाँ पर घायलों का उपचार चल रहा है। वाहन सवार श्रीमती पूजा स्वास्थय विभाग में तैनात है जो ड्यूटी हेतु स्वास्थ्य केन्द्र धारीखाल जा रही थी।


*घायलों का नाम पताः-
1- विनय सेमवाल (उम्र-37 वर्ष) पुत्र रमेश सेमवाल निवासी केदारपुरम जनपद देहरादून
1- श्रीमती पूजा सेमवाल(उम्र- 34 वर्ष) पत्नी रमेश सेवाल निवासी केदारपुरम जनपद देहरादून


रेस्क्यू टीमः-
1. थानाध्यक्ष  राकेन्द्र कठैत
2. उ0नि0 रणवीर चन्द्र 
3. उ0नि0 जगवीर सिंह सजवाण
4. कान्स0 विनीत 
5. कान्स0 राजेश
6. कान्स0 मनोज 
7. कान्स0 रमेश
8. कान्स0 राजेन्द्र सि