संकट के इस घडी मैं कांग्रेस सरकार के साथ, लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों फंसे प्रवासियों कि हो उचित व्यवस्था: विजयपाल सजवाण।। चिरंजीव सेमवाल



संकट के इस घडी मैं कांग्रेस सरकार के साथ, लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों फंसे प्रवासियों कि हो उचित व्यवस्था: विजयपाल सजवाण।। चिरंजीव सेमवाल

 

 उत्तरकाशी,30मार्च ।   पूर्व विधायक एवं  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह सजवाण ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक

 महामारी का मुकाबला करने के कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है हम सबको एकजुटता से काम करना होगा। आज  उत्तरकाशी सहित पूरे राज्य भर के हजारों लोग बाहरी  राज्यों में फंसे  हैं। 

 मैंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से उन सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि उतरकाशी के उन सभी लोगों के खाने-पीने, रहने एवं सुरक्षा के सम्पूर्ण इंतजाम करें।

 श्री सजवाण ने बताया किया बाहरी राज्यों के लोग उत्तरकाशी में हैं उनकी मदद के लिए हम सभी को प्रशासन के सहयोग से और अपनी सक्षमता से हर संभव मदद करनी होगी,  जिसके लिये प्रशासन एवं विभिन्न राजनीतिक दल  व सामाजिक कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं।  उन्होंने जिला प्रशासन को इस व्यवस्था के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम बनाना चाहिए! ताकि उस कंट्रोल रूम के माध्यम से हम सभी की पर्याप्त मदद कर सके। उन्होंने कहा कि  इस मुश्किल वक्त मे लॉकडाउन के कारण जो लोग फंसे है उनकी मदद के लिए आगे आइए! साथ ही हम सबके लिए आवश्यक सेवाओं में लगे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस के जवान व अन्य लोगों के लिए संभव हो तो अपने आस पास चाय नाश्ते व खाने की व्यवस्था जरूर करें। 

आप सभी से एक बार फिर विनम्र अनुरोध है कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकले ये समय हम सबके लिए किसी परीक्षा से कम नही है, अपने धैर्य और सावधानी से ही हम सब इस वैश्विक महामारी को हरा सकते है।