विधायक गोपाल सिंह रावत - महेंद्र भट्ट ,चारधाम प्रबंधन समिति  मैं  सदस्य नामित।। चिरंजीव सेमवाल  

 


उत्तरकाशी,। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने   उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् बोर्ड में सदस्य के रूप में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत को सदस्य नामित किया है।   बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र भट्ट को भी समिति में सदस्य नामित किया है।
बताया दे कि सरकार ने  गंगोत्री- यमुनोत्री, बदरीनाथ- केदारनाथ चारधाम और उनके आसपास के 51 मंदिरों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, समुचित यात्रा संचालन एवं प्रबंधन के लिए तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद भी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम्  प्रबंधन अधिनियम को बनाया गया था। संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने 5 मार्च, 2020 के उपवेशन में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम 2019 के अंतर्गत विधानसभा के  सदस्यों को बोर्ड में पदेन सदस्य के रूप में नामित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को प्राधिकृत किया गया था।इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रावत  व बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र भट्ट एवं को पदेन सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। 
म विधायक गंगोत्री गोपाल रावत ने कहा है कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसका निर्वहन करने और चारधाम में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, यात्रियों के लिए ढांचागत सुविधाओं की स्थापना के लिए स्थानीय हकहकूकधारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।


Popular posts
उत्तरकाशी: 8 बरस  मैं गुलजार हुआ बमोर का पौधा ।। तै दिवारी डांडा बमोर खै औला.... । चिरंजीव सेमवाल
Image
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी 5 नये पॉजिटिव ,आंकड़ा पहुंचा 80।।चिरंजीव सेमवाल
प्रकाश सेमवाल बने मणपा थोक रघुनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष।।चिरंजीव सेमवाल
Image
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने  क्षेत्रीय भ्रमण कर सुनी जन समस्या।। छोटी मणी- बरोल में पेयजल की किल्लत जल्द होगी दूरः बिजल्वाण ।। चिरंजीव सेमवाल
Image
आच्छी इम्यूनिटी बचाएगी कोरोना महामारी से : डा. नौटियाल।। भारतीय चिकित्सा परिषद के उपाध्यक्ष जेएन नौटियाल का आयुष चिकित्सकों ने किया भव्य स्वागत ।।चिरंजी सेमवाल
Image