30 मई : हिंदी पत्रकारिता के इतिहास का अहम दिन।। चिरंजीव सेमवाल




 
30 मई : हिंदी पत्रकारिता के इतिहास का अहम दिन। चिरंजीव सेमवाल

 

उत्तरकाशी ,। 30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। इसी दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था। इसके अलावा विश्व पटल पर 30 मई को और भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। 



  30 मई 1826  हिंदी भाषा में 'उदन्त मार्तण्ड' के नाम से पहला समाचार पत्र  निकाला गया था। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक भी वे स्वयं थे थे।  हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल का हिंदी पत्रकारिता की जगत में विशेष सम्मान है। 

जुगल किशोर शुक्ल वकील भी थे और कानपुर के रहने वाले थे। लेकिन उस समय औपनिवेशिक ब्रिटिश भारत में उन्होंने कलकत्ता को अपनी कर्मस्थली बनाया। परतंत्र भारत में हिंदुस्तानियों के हक की बात करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था। इसी के लिए उन्होंने कलकत्ता के बड़ा बाजार इलाके में अमर तल्ला लेन, कोलूटोला से साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन शुरू किया। यह साप्ताहिक अखबार हर हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। 

  कलकत्ता में अंग्रजी शासकों की भाषा अंग्रेजी के बाद बांग्ला और उर्दू का प्रभाव था। इसलिए उस समय अंग्रेजी, बांग्ला और फारसी में कई समाचार पत्र निकलते थे। हिंदी भाषा का एक भी समाचार पत्र भी नहीं था। हां, यह जरूर है कि 1818-19 में कलकत्ता स्कूल बुक के बांग्ला समाचार पत्र ‘समाचार दर्पण’ में कुछ हिस्से हिंदी में भी होते थे। हालांकि धन  की तंगी की वजह से 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन बहुत दिनों तक नहीं हो सका और आखिरकार 4 दिसम्बर 1826 को इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया। 

 

 


हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी सुधि पाठकों एवं पत्रकार मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं:-

                              संपादक

                       चिरंजीव सेमावल

                  महासचिव प्रेस क्लब, उत्तरकाशी।


 


 















ReplyForward







Popular posts
जिले में नौ और लोगों की रिर्पाेट आई कोरोना पाॅजिटिव,आंकड़ा 75 पंहुचा एक ही परिवार से चार लोगों के पाॅजिटिव पाए जाने पर भैरव चैक गली को दूसरी बार किया सील ।।चिरंजीव सेमवाल
Image
उत्तरकाशी: 8 बरस  मैं गुलजार हुआ बमोर का पौधा ।। तै दिवारी डांडा बमोर खै औला.... । चिरंजीव सेमवाल
Image
प्रकाश सेमवाल बने मणपा थोक रघुनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष।।चिरंजीव सेमवाल
Image
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने  क्षेत्रीय भ्रमण कर सुनी जन समस्या।। छोटी मणी- बरोल में पेयजल की किल्लत जल्द होगी दूरः बिजल्वाण ।। चिरंजीव सेमवाल
Image