लॉकडाउन 4 बढाया 31 मई तक, जाानीय क्या है नई गाइडलांइस ।।
नई दिल्ली, : आज लॉकडाउन 3 का आखिरी दिन है। गृह मंत्रालय ने चौथे लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है।
- गृह मंत्रालय के अनुसार, इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।
हालाँकि, कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी, जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है।
- नई गाइडलाइन के अनुसार, कार्यालयों और कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोग्य सेतु ऐप सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो।
- रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जेान और बफर जोन बनाए गए।
- गृह मंत्रालय के अनुसार, खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी; हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।
- आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
- अंतरराज्यीय आवागमन के लिए यात्री वाहनों, बसों को लॉकडाउन 4.0 के दौरान शामिल राज्यों की आपसी सहमति से अनुमति लेनी होगी।
- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।
- 31 मई तक लॉकडाउन के दौरान सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्य और पूजा स्थल बंद रहेंगे।
- गृह मंत्रालय के अनुसार, होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम 31 मई तक बंद रहेंगे। घरेलू एयर एम्बुलेंस को छोड़कर यात्रियों की सभी घरेलू, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर 31 मई प्रतिबंध रहेगा।
- गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों/ विभागों, राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य / केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए COVID19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। LockDown4 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।
कैबिनेट सचिव राजीव कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के नई गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा करेंगे।
31 मई तक लॉकडाउन जारी रखा जाए
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मंत्रालयों और राज्य सरकारों से कहा है कि 31 मई तक लॉकडाउन जारी रखा जाए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने #COVID19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को खोलने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देशों में संशोधन जारी करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) को भी निर्देश दिया है।
कर्नाटक ने दो दिन लॉकडाउन बढ़ाया
कर्नाटक सरकार राज्य में 2 दिनों के लिए लॉकडाउन का विस्तार किया है, अर्थात यह 19 मई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। Lockdown3 के दिशा- निर्देश और मानदंड 19 मई मध्यरात्रि तक या अगली सूचना तक लागू रहेंगे।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया
कोरेाना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया। आज से महज दो दिन पहले ही हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था, लेकिन अब पूरे राज्य के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र की तर्ज पर तमिलनाडु ने भी ऐसा ही फैसला किया। ये दोनों राज्य सबसे ज्यादा कोरेाना संक्रमितों वाले राज्य हैं।
कब-कब क्या हुआ
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। उस दौरान यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था। इसके बाद लॉकडाउन 2 की अवधि 3 मई तक के लिए थी। इसके बाद फिर लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया। अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है।
पंजाब सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन
पंजाब सरकार ने 18 मई के बाद राज्य से कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। हालांकि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 18 मई के बाद से ज्यादातर दुकानें खुलेंगी। छोटे व्यापारियों को काम की इजाजत दी जाएगी।
पीएम मोदी ने दिया था संकेत
इससे पहले पिछले मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन अभी पूरी तरह नहीं हटेगा। हालांकि उन्होंने चौथे चरण में ज्यादा छूट का संकेत भी दिया था।
कंटनमेंट जोन को छोड़कर अन्य जोन में मिल सकती है छूट
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई से शुरू होने जा रहे लॉकडाउन के चौथे चरण में ग्रीन जोन को पूरी तरह खोलने का फैसला लिया जा सकता है। इस चरण में हॉटस्पॉट तय करने का अधिकार राज्यों को मिलने की उम्मीद है। हालांकि शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाने जैसे प्रावधान सभी के लिए जरूरी रहेंगे।
ऑरेंज जोन में पाबंदियों में होगी कमी
चौथे चरण के लॉकडाउन में ऑरेंज जोन में भी बहुत कम पाबंदियां रहेंगी। रेड जोन में भी कंटेनमेंट एरिया में सख्ती रखी जाएगी। ऐसे में रेड जोन में सैलून, नाई की दुकान और चश्मे की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस राज्य सरकारों के सुझावों के आधार पर गृह मंत्रालय जारी करेगा। राज्य सरकारों को शुक्रवार तक अपने सुझाव देने को कहा गया था।
संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 4987 मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुका है। देश में कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 53,946 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वहीं 34,109 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।
देशभर में 31 मई तक लॉक डाउन बढ़ा
14 दिन और बढ़ा लॉक डाउन
सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा
मेट्रो और हवाई सेवाएं भी बंद रहेंगी
एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें आपसी सहमति पर चलेंगी
स्कूल कॉलेज शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे
केंद्र सरकार के दफ्तर पूरी तरह खुल सकते हैं
धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर रोक रहेगी
रेड जोन ग्रीन जोन और यलो जोन तय करने का अधिकार राज्य को मिला
रेड जोन वाले एरिया के लोग कहीं भी बाहर नहीं जा सकते
राज्यों के अंदर बसें चलाने का फैसला राज्य सरकार करेगी
छोटे बच्चे बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाएं घर से बाहर ना निकले
होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी कर सकते हैं
शादी समारोह में 50 लोगों से ज्यादा पर रोक
अफवाह फैलाने वालों पर 1 साल तक की जेल हो सकती है
देशभर में फेस मास्क पहनना जरूरी
अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं होंगे
गुटखा पान मसाला खाने वालों पर कार्रवाई होगी
मार्केट खुलने का समय राज्य तय करेगा।